फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: असम राइफल में नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, एक जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्रनगर क्षेत्र के डुम्मरभार के अफरोज समेत चार युवकों से असम राइफल में नौकरी के लिए बिहार के सारण और गया जिले के तीन जालसाजों ने 25 लाख की ठगी की थी। इस मामले में तीनों पर प्राथमिकी दर्ज थी। शुक्रवार को गया जिले के आरोपी राकेश दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अफरोज से बिहार के सारण जिले के आरोपी नवीन और सुजीत से हुई। दोनों ने अफरोज को अपनी बातों में फंसाकर असम राइफल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। अफरोज जालसाजों के झांसे में आ गया और अपने अलावा तीन दोस्तों से सारण जिले के नवीन, सुजीत और गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के जलपा गांव निवासी राकेश दास के बैंक अकाउंट में वर्ष 2025 में कई बार में 25 लाख रुपये भेजे थे। रुपये लेने के बाद जालसाज झूठा आश्वासन देते रहे, इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। थानाध्यक्ष सूर्यभान यादव ने बताया कि एक आरोपी राकेश दास को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें