फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार चार छात्र घायल

Wed, 19 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के जोकवा सोनवरसा मार्ग पर धौरहरा इंटर कालेज के पास नदवा विशुनपुर गांव के मोड़ पर मंगलवार की सुबह करीब सात बजे के एक बाइक पर सवार चार छात्रों को बोलेरो ने ठोकर मार दिया। चारों छात्र घायल हो गए। लोगों की मदद से बोलेरो चालक घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पर पहुंचाया, जहां से दो छात्रों को मेडिकल कॉलेज रेफर डॉक्टरों ने कर दिया। कोचिंग से निकलने के बाद चारों छात्र एक ही बाइक से चाय पीने दुकान पर जा रहे थे।
विज्ञापन

चौराखास थाना क्षेत्र के गांव रहसूजनूबी पट्टी के टोला पुरैना महातम कुशवाहा (16), राजन प्रसाद (17),आयुश कुशवाहा (15), मेराज अंसारी (14) कोचिंग पढ़ने के लिए एक प्राइवेट विद्यालय में रोज की तरह गए थे। कोचिंग से चाय पीने के लिए एक ही बाइक से चारों युवक चाय की दुकान पर जाने के लिए निकले। अभी वह जोकवा सोनवरसा सड़क के नदवा विशुनपुर गांव के पास मोड़ पर बाइक से बाजार में जाने के लिए घूम रहे थे।
इसी दौरान रहसू बाजार के तरफ से तेज गति से जा रही बोलरे ने ठोकर मार दी। इसमें बाइक पर बैठे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ठोकर इतने तेज थी कि पीछे बैठे दो युवक उछल कर जमीन पर गिर गए। इसमें राजन का पैर टूट गया और महातम का सिर फट गया, आयुष, मेराज को हल्की चोटे आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने राजन व महातम को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चौराखास थाना प्रभारी अजय कुमार पटेल ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें