फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सियार के हमले से महिला समेत चार जख्मी

Fri, 30 May 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कसया थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में सियार ने हमला कर महिला समेत चार लोगों को जख्मी कर दिया। इसमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर शाम अमरपुर गांव निवासी सरस्वती (55) गांव के नजदीक पूरब बगीचे में बैठी थीं। इसी बीच बाग में आए एक सियार ने उनपर हमला कर दिया। सियार ने हाथ, चेहरे और नाक काट कर जख्मी कर दिया। उन्हें बचाने के लिए पहुंचे गांव के गोलू, शेष मणि, नाजिया और पुरुषोतम सिंह के घर रिश्तेदारी में आई पूजा सिंह पर भी सियार ने हमला कर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। इस संबंध में कसया वन रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी जयंत कुमार सिंह राना ने कहा कि घटना की जानकारी हुई है। लोगों को ऐसी स्थिति में बचाव के लिए जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें