कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड-22 महंथ अवेद्यनाथ नगर में बृहस्पतिवार को नाली निर्माण को लेकर विवाद में मारपीट हो गई। इसमें वर्तमान सभासद और पूर्व सभासद सहित चार लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजवाया। पीड़ित ने कसया थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
वार्ड-22 के सभासद विजेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को वार्ड निवासी अमरजीत सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए कसया थाने में दी तहरीर में बताया कि वार्ड में नाली का निर्माण चल रहा था। इस बीच पड़ने वासी पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध कब्जा है। संवाद