अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव बगरादेउर निवासी एक महिला ने अपने गांव के ही चार लोगों पर पुराने विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बगरादेउर निवासी सोमारी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार को शाम करीब सात बजे गांव के ही चन्दन, करन, विशाल व रोहित मेरे दरवाजे पर आकर मुझे मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने आए हमारे पति रामकिशुन यादव और मेरे लड़के सूरज यादव को उक्त लोग मारपीट कर चोटिल कर दिया।
जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी चन्दन, करन, विशाल व रोहित के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।