फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल

Sun, 30 Jun 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। सेवरही थाना क्षेत्र के बनरहा के समीप शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्रनगर धूस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों बाइकों के सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

गोपालगंज बिहार निवासी छोटू गुप्ता (22) सेवरही थाना क्षेत्र के मिश्रौली निवासी रिश्तेदार मनीषा (19) के साथ जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार राजपुर बेनिया निवासी नीतीश (19) व कमलेश (22) की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। छोटू गुप्ता (22) व कमलेश (22) की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें