फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी
विज्ञापन

हाटा(कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के पिपरैचा चौराहे पर स्थित रामजानकी मंदिर में स्थापित अष्टधातु की चार मूर्तियां रविवार की रात चोरी हो गईं। सोमवार की भोर में मूर्तियों के चोरी होने की जानकारी मिलते ही वहां भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

रामजानकी मंदिर के पुजारी रामधनी मल्ल ने बताया कि मूर्तियां सौ साल पुरानी हैं। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में हो सकती है। पुलिस को तहरीर देकर पुजारी ने बताया कि वह रविवार की रात आठ बजे मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद ताला बंद कर अपने कमरे में सोने चले गए थे। सोमवार की भोर में चार बजे जब वह सोकर उठे और मुख्य मंदिर की सफाई करने के लिए पहुंचे तो गर्भगृह का फाटक टूटा मिला। भगवान की अष्टधातु की मूर्तियां नहीं थीं। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत गांव के कुछ लोगों और पुलिस को दी। जैसे-जैसे सुबह हुई, मूर्ति चोरी की जानकारी क्षेत्र के लोगों को होने पर भीड़ जुटने लगी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ज्ञानेंद्र राय ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देने के साथ ही डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी। माना जा रहा है कि चोर मंदिर के पीछे की दीवार से छत पर चढे़ होंगे और फिर सीढ़ी के रास्ते गर्भगृह में उतरकर चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। कोतवाल ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि मंदिर के पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें