फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा बनाते दो लोग पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध असलहा बनाते दो लोग पकड़े गए
विज्ञापन

खड्डा। बिहार प्रांत के भितहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो लोगों को केला के खेत में अवैध असलहा बनाते पकड़ा है। यहां बनाए गए असलहे कुशीनगर जिले में भी बेंचे जा रहे थे। विशुनपुरा थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति इनके संपर्क में था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
बगहा पुलिस जिला के भितहा थाना क्षेत्र के हथुअहवा मूजा टोला में केले के खेत में अवैध असलहा बनाए जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार की देर शाम छापा मारकर मौके से निर्मित व अर्द्धनिर्मित असलहा तथा बनाने में प्रयुक्त होने वाले सामान व उपकरण बरामद किया। असलहा बनाने के आरोप में हरी शर्मा व सत्तन शर्मा निवासी हथुअहवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एएसआई उमर फारूक, दीनदयाल प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद, महिला सिपाही रेनू कुमारी, अंशु कुमारी, सीमा कुमारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ भितहा मनोरंजन कुमार चौधरी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि यहां बने अवैध असलहा कुशीनगर जनपद में बेचा जाता है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी गांव निवासी एक व्यक्ति का नाम भी उजागर हुआ है। इसकी गिरफ्तारी के लिए कुशीनगर पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें