फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार लोगों के घर जले

Mon, 26 Mar 2018 12:35 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
चार घर जले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिपरा बाजार/नेबुआ रायगंज (कुशीनगर)।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में शनिवार की देर रात में आग लग जाने से चार व्यक्तियों के घर जलकर राख हो गए। इस आगलगी में इनकी गृहस्थी का पूरा सामान भी जल गया। रविवार को दोपहर तक राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


खजुरिया ग्राम पंचायत के टोला नंबर-एक से कूछ दूरी पर सिद्घू चौहान, हीरा चौहान, चंदा चौहान और रामप्रीत गोंड आदि घर बनाकर निवास करते हैं। शनिवार की रात लगभग 11 बजे सिद्घू के घर में नवमी पूजन किया जा रहा था कि अचानक ढिबरी की लौ से फूस के टाट में आग लग गई। महिलाओं ने शोर मचाया और चीखती हुई घर से बाहर निकलीं। कुछ लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान रसोई गैस का एक सिलेंडर फट गया, जिससे लपटें और भड़क उठीं। शोर सुनकर पड़ोस के टोले से भी दौड़ते हुए बहुत से लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। हालांकि इस दौरान आग ने इन चारों व्यक्तियों के घरों को पूरी तरह अपने चपेट में ले लिया था। आग पर नियंत्रण किए जाने तक घरों में रखे अनाज, बर्तन, बिस्तर, कपड़े आदि जलकर नष्ट हो गए। पीड़ितों के मुताबिक आग की लपटों की वजह से कोई भी घरों से सामान बाहर नहीं निकाल सका। गांव के लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह लेखपाल को सूचना दे दी गई। फिर भी दोपहर तक कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें