फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोखा की हत्या के आरोप में चार पर केस

Mon, 17 Mar 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। अबीर लगाने पर उपजे विवाद में सोखा के सिर पर बांस से वार कर हत्या के आरोप में चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

घर पहुंचे पुत्रों ने बताया कि सुनियोजित तरीके से पिता की हत्या आरोपियों ने किया है। अबीर लगाना एक बहाना था। इसके पूर्व भी वे लोग कई बार कहासुनी कर चुके थे। रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव के हर्दी छपरा निवासी छट्ठू उर्फ सोखा (60) के दरवाजे पर गांव के चार युवक होली के दिन शाम को पहुंचे। छट्ठू अपनी पत्नी के साथ दरवाजे पर भोजन कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने अबीर लगा दिया। इसका छट्ठू ने विरोध किया। नशे में धुत युवक उलझ गए। इस दौरान एक युवक बांस से सिर पर वार कर सोखा की हत्या कर दिया। इस घटना के बाद होली की खुशी मातम में बदल गई। मृतक के बेटे अखिलेश साहनी, फुलबदन साहनी ने बताया कि आरोपी पटीदार है। इसके पूर्व भी विवाद कर चुके थे। मां बरफी देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के लवलेश, बिहारी, रीखपाल, रामप्यारे पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
इस घटना के बाद से गांव के दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था। रामकोला थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपी गिरफ्तार है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें