पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उप्र विधान परिषद की वित्तीय और प्रशासकीय विलंब समिति की बैठक हुई। इसमें पर्यटन अधिकारी समेत चार अधिकारी नहीं पहुंचे। सभापति ने अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण लेने और खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करने के लिए डीएम काे निर्देश दिए।
सभापति पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में में शुरू हुई समीक्षा बैठक में सदस्य विधान परिषद कुंवर महाराज सिंह, विक्रांत सिंह ‘रिशु‘ व विशाल सिंह चंचल के अलावा देवरिया व कुशीनगर जनपद की समीक्षा हुई। सभापति ने जनवरी 2019 से दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य देयकों का लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। इसके अलावा विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। सभापति ने खराब प्रदर्शन वाले विभागों के साथ डीएम को बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा करने की अपेक्षा की।
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद