फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पर्यटन विकास परियोजना का किया शिलान्यास

Sun, 15 Mar 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सिकटिया गांव में श्री राम जानकी मंदिर परिसर में पर्यटक के रूप में विकसित करने के लिए धर्मशाला क - फोटो : samvad
विज्ञापन
मथौली। मोतीचक ब्लॉक के सिकटिया के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में पर्यटन विकास परियोजना का शनिवार को शिलान्यास हुआ। 1.11 करोड़ की लागत से बनने वाली धर्मशाला की सांसद व विधायक ने आधारशिला रखी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि रहे सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को धर्मशाला के निर्माण से सुविधाएं मिलेंगी। इससे अब यहां हर मौसम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अपने मांगलिक व अनुष्ठान आदि को करवाने में सहूलियत होगी।

विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार पर्यटन विकास के कार्य को तरजीह दे रही है। इसमें कुशीनगर में पर्यटन विकास को लेकर प्रत्येक धार्मिक स्थलों पर निर्माण कार्य किया जा रहा है,ताकि आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। संचालन संचालन राघवेंद्र शुक्ला ने किया। अंत में सूर्य प्रकाश शुक्ला उर्फ चिंटू ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अर्चना सिंह, रंजना पासवान, बाबू नंदन सिंह, अखिलेश दास गुप्ता, रामक्यास सिंह, ,इंद्रजीत भाटिया, स्थानिक अभियंता संदीप चौरसिया, आशुतोष दूबे,मोहन पटेल, ग्राम प्रधान यमुना सागर, नीरज तिवारी, आलोक चौबे महेन्द्र पासवान, चंद्रशेखर आजाद, अनिरुद्ध सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेंद्र केशरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें