बांसगांव बैरिया में 1.47, करोड़ की परियोजनाओं का शिलायंस करते विधायक डॉ. असीम राय।सोशल मीडिया
दुदही। बांसगांव के बैरिया में सोमवार को विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने करीब 1.49 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पूर्वांचल विकास निधि एवं विधायक निधि योजना के अंतर्गत बांसगांव के विभिन्न टोलों के लिए कई परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
इनमें 102.74 लाख रुपये पूर्वांचल विकास निधि तथा 47 लाख रुपये विधायक निधि से खर्च किए जाएंगे। शिलान्यास की गई प्रमुख परियोजनाओं में बांसगांव टोला शंकरगंज जमुआन में शर्मा यादव के घर से प्राथमिक विद्यालय शंकरगंज जमुआन तक सीसी सड़क निर्माण, भागवत यादव के खेत से जमुवान मार्ग तक सड़क निर्माण, बैरिया टोला में अशोक गोंड के गोठा से नंदू यादव के गोठा तक सड़क निर्माण, तितोला बैरिया में किशोर गोंड के खेत से नरेश यादव के खेत तक सीसी सड़क तथा खैरवा टोला में धर्मेंद्र गौड़ के घर से कन्हैया यादव के खेत तक सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं।
विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क, शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। इस दौरान नगर पंचायत दुदही प्रतिनिधि अजीम आलम, भाजपा जिला मंत्री धनंजय राय, कृष्ण मोहन यादव, टार्जन निषाद, विजय निषाद, रामायन गोंड, विरेश गुप्ता, सुरेश गिरि आदि मौजूद रहे।