पडरौना शहर के रामधाम पोखरा स्थित पुल का शिलान्यास करते राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, सदर विधायक म
पडरौना। शहर के रामधाम पोखरा पर पुल निर्माण के लिए मंगलवार को राज्यसभा सांसद और सदर विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आधारशिला रखी। नौ मीटर चौड़े और 12 मीटर लंबे टू-लेन पुल के निर्माण पर 2.03 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शहर के अलावा विशुनपुरा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करना प्राथमिकता है।
उन्होंने भरोसा दिया कि पुल का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से आवागमन भी आसान होगा और क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी। किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, तो छात्रों और मरीजों के लिए भी यह एक सुरक्षित और सुगम मार्ग उपलब्ध कराएगा।
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि इस क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नया पुल निर्माण कराने के लिए क्षेत्र के लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। पुल निर्माण होने से भारी वाहनों का आवागमन सामान्य हो जाएगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
इस दौरान विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, सदर ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सूबेदार यादव, जूनियर इंजीनियर भरत कुमार गुप्ता, राजगोपाल प्रसाद, उदयवीर सिंह, भुवनेश्वर त्रिपाठी, समशेर मल्ल आदि मौजूद रहे।
पडरौना शहर के रामधाम पोखरा स्थित पुल का शिलान्यास करते राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, सदर विधायक म