फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेट्रोल पंप के पूर्व मैनेजर पर 18.44 लाख रुपये के गबन का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के पगार स्थित एक पेट्रोल पंप के पूर्व मैनेजर पर हिसाब-किताब में 18.44 लाख रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। पेट्रोल पंप संचालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रुपये गबन की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक ब्रह्म प्रताप सिंह ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2007 में कुंज बिहारी प्रसाद को पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के पद पर नियुक्त किया गया था। उनके कार्य को देखते हुए वर्ष 2018 में उन्हें मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई। 31 मई 2023 तक पेट्रोल पंप की बिक्री और लेनदेन का हिसाब सही था।
आरोप है कि एक जून 2023 से 31 मार्च 2024 तक के हिसाब में 1.23 करोड़ रुपये दर्ज थे, जबकि बैंक खाते में 1.19 करोड़ रुपये जमा मिले। इस तरह 3.59 लाख रुपये का अंतर सामने आया।
विज्ञापन

इसी तरह, एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक के हिसाब में 2.80 करोड़ रुपये दर्ज थे जबकि बैंक खाते में 2.75 करोड़ रुपये जमा होने का उल्लेख था। वहीं, एक अप्रैल 2025 से 31 अक्तूबर 2025 तक के हिसाब में 2.19 करोड़ रुपये के मुकाबले बैंक खाते में 2.09 करोड़ रुपये जमा मिले।
संचालक के अनुसार, तीनों अवधियों के हिसाब की जांच में कुल 18.44 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई। इस संबंध में पूर्व मैनेजर से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए जल्द रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्हें फर्म से हटा दिया गया। आरोप है कि कई बार मांगने के बावजूद उन्होंने रुपये वापस नहीं किए।
थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रुपये गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें