गांव में तरह-तरह की चर्चा
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। लोगों की मानें तो बड़े भाई राधेश्याम सिंह से बंटवारे के बाद घनश्याम सिंह देवरिया बाबू गांव स्थित घर में रहने लगे थे, जबकि राधेश्याम सिंह गोरखपुर में रहते हैं। घनश्याम सिंह के पुत्र कामोद ने पुलिस से लिखित रूप में कहा है कि उनके पिता घनश्याम सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुदकुशी की है।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। घनश्याम सिंह का खून से लथपथ शव अंदर से बंद कमरे में पड़ा था। बाईं कनपटी पर गोली लगी थी। लगता है उन्होंने बाएं हाथ से गोली मारी है। घटना रात के दस बजे के बाद और शनिवार की सुबह के बीच की है। इस घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है- एसपी राजीव नारायण मिश्र