फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अवैध संबंध में हुई थी पूर्व ब्लॉक प्रमुख छोटे लाल की हत्या

Sun, 23 Aug 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। बिहार के पूर्व प्रखंड प्रमुख छोटे लाल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुराडीह के रवींद्र यादव को भितहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष हत्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का खुलासा किया। उसने बताया कि उसकी पत्नी के साथ पूर्व प्रमुख छोटे लाल यादव के अवैध संबंध थे। वह छोटे लाल यादव से काफी खिन्न था और बदला लेने की नीयत से उसने हत्या की। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी रवींद्र यादव और उसकी पत्नी भी दियारा क्षेत्र में अपने डेरा पर रहते थे।
इसी इलाके में पूर्व प्रमुख छोटे लाल यादव भी रहकर खेती-बाड़ी का काम करते थे।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे वह पूर्व प्रमुख को घर में ही पहले लाठी से हमला कर उनका हाथ तोड़ दिया। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कंधे पर उठाया और पास के प्रेमही नाला में फेंक दिया। पुलिस के समक्ष दिए बयान में आरोपी ने बताया कि घटना के समय उसकी पत्नी भी दियारा स्थित डेरा पर थी। घटना से पहले उसने पत्नी को मारपीट कर वहां से भगा दिया था, ताकि उसे घटना की जानकारी नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें