फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दौड़ना, खेलना तो दूर, टहलने लायक भी नहीं है स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पकवा इनार (कुशीनगर)। केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से खेलो, खिलाड़ियों व खेल संसाधनों में बढ़ोतरी के लिए धन खर्च किया जा रहा है। गांव से शहर तक खेल के लिए विभिन्न क्षमता के स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं। ताकि युवा पीढ़ी खेल से देश का नाम विश्व में चमका सके, लेकिन बुद्ध इंटर कॉलेज के कुशीनगर स्थित स्टेडियम में अव्यवस्थाओं की भरमार है। पूरे स्टेडियम में खेल से संबंधित सुविधाएं मुकम्मल नहीं हैं। इसका खामियाजा खिलाड़ी भुगत रहे हैं। वहीं, व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए काॅलेज प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान की स्थिति यह है कि स्टेडियम में लोहे का बना प्रवेश द्वार ही जर्जर है। इसे मरम्मत अथवा नया लगाने की दरकार है। चारदीवारी का जगह-जगह प्लास्टर झड गया है। साफ-सफाई के अभाव के चलते चारों ओर गंदगी और घास फूस उग आई है। गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते स्टेडियम में जलापूर्ति के लिए लगे नल से पानी गिरता रहता है। पेयजल बर्बाद होने के साथ स्टेडियम में बह रहा है, इससे कीचड़ की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें