कप्तानगंज सीएचसी में तीसरे दिन भी सांकेतिक हड़ताल करते स्वास्थ्य कर्मी।स्रोत-सोशल मीडिया
कप्तानगंज। देवतहां सीएचसी में सर्पदंश से किशोर के मौत बाद हुए हंगामा में लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट की। इसके विरोध में पीएमएस एसोसिशन से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को तीसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर काम किया।
स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों पर बेवजह हमला निंदनीय है। स्वास्थ्य कर्मियों पर गलत आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. सूर्यभान कुशवाहा, डॉ. उमेश चंद्र यादव, डॉ. परवेज आलम, डॉ. एसबी सिंह, आत्मा सिंह, नीरज कुमार गुप्ता, आलोक कुमार यादव, संदीप गौड़ आदि मौजूद रहे। संवाद