पडरौना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला फुटबाल और क्रिकेट प्रतियोगिता का ट्रायल 11 और प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हाॅकी प्रतियोगिता के लिए 12 दिसंबर को ट्रायल होगा। चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा।
यह जानकारी जिला क्रीडाधिकारी रवि निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष/महिला फुटबाल और पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होेने के लिए मंडलीय टीम के लिए चयन होना है। इसका ट्रायल 11 व दिसंंबर को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को 15 से 22 दिसंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के लिए भी 12 दिसंबर को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को 15 से 21 दिसंबर तक कानपुर में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। क्रीडाधिकारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हाॅकी प्रतियोगिता के लिए 12 दिसंबर को ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी 13 दिसंबर को गोरखपुर रिजनल स्टेडियम में ट्रायल देंगे। चयनित खिलाड़ियों को 22 से 27 दिसंबर तक झांसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हाॅकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को हाई स्कूल का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, नगर निगम की तरफ से जारी जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज कलर फोटो लाना अनिवार्य है।