फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नसबंदी कराने आईं महिलाएं खाली पेट रहकर शाम तक डॉक्टर का करती रहीं इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोपहर दो बजे से होना ऑपरेन, शाम छह बजे तक नहीं पहुंचे डाॅक्टर
विज्ञापन

- साथ में मौजूद बच्चों को ठंड लगने का डर, परिवार के लोग रहे परेशान


संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। सीएचसी पर शुक्रवार को आयोजित महिला नसबंदी शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं को सुबह से शाम छह बजे तक भूखे-प्यासे रहना पड़ा। महिलाएं डॉक्टर के न आने से परेशान रहीं। वहीं उनके परिजन छोटे बच्चों को लेकर ठंड में इधर-उधर घूमते नजर आए। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोगों की बात कोई नहीं सुनता है।

रामकोला सीएचसी पर महिलाओं की नसबंदी के लिए शुक्रवार को शिविर लगा था। ग्रामीण क्षेत्र की 29 महिलाएं अपना परिवार तथा बच्चों के साथ सुबह से ही बिना खाए-पीए 11 बजे सीएचसी पहुंची तथा अपनी जांच कराकर बैठी रहीं। वहीं अस्पताल पर तैनात नसबंदी में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं से बताया कि नसबंदी करने वाले डॉक्टर खड्डा में हैं। वहां नसबंदी कर रहे हैं। दोपहर दो बजे से नसबंदी होगी, लेकिन धीरे-धीरे शाम के छह बज गया। कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

नसबंदी कराने आई महिला सुमिंतरा देवी, कमलावती देवी, अर्चना देवी, सुनीता देवी, किरन देवी, गुलाइची देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, रागिनी देवी, सरोज देवी, रेवती देवी, कुमकुम देवी, उर्मिला देवी, माधुरी देवी, मनोरमा देवी, किरन देवी, प्रभावती देवी, पुष्पा देवी, अशरून, शिखा देवी, नीतू देवी, माधुरी देवी, प्रियंका देवी, सुमन देवी, किरन देवी, रुखसाना, शैल देवी व रानी ने बताया कि बिना खाए-पीए सुबह से हम लोगों की जांच भी होनी थी। इसलिए कुछ खाया नहीं गया था और हम लोगों को बताया गया था कि 12:00 बजे से नसबंदी होगी, लेकिन अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि डॉक्टर खड्डा में नसबंदी कर रहे हैं। दो बजे से होगा। जब देर होती गई तो हम लोगों ने फिर से अपनी आशा से पूछा, लेकिन वह भी सही समय नहीं बताईं। इसके चलते शाम को छह बजे तक इस ठंड में इंतजार करना पड़ा है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके विश्वकर्मा ने बताया कि तीन जगह नसबंदी कैंप लग गया है। इसमें खड्डा, नेबुआ नौरंगिया तथा रामकोला है। दो सर्जन हैं। एक सर्जन के यहां शादी पड़ गई थी। उसी वजह से नहीं आए हैं। अकेले तीनों जगहों पर करना है। इसलिए विलंब हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें