तमकुहीराज। तहसील क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान उन्होंने दस से अधिक दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार की शाम चखनी, भूलिया, तरयासुजान आदि बाजारों में छोटे-बड़े दुकानों में बिक्री होने वाले खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता जांच की गई है। दस से अधिक दुकानों पर बिक रहे खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने एकत्र किए गए हैं। इसके अलावा जिन दुकानों पर फूड लाइसेंस नहीं थे, उन्हें दस्तावेज सहित ऑनलाइन आवेदन कर लाइसेंस बनवाने के लिए निर्देश दिया गया है। संवाद