फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बरवा बाजार गांव में बुखार से बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच और दवा वितरण किया जा रहा है। शनिवार को भी स्वास्थ्य टीम ने भरपट्टी टोले में घर-घर पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और सात लोगों के खून के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे। भरपट्टी टोले में बृहस्पतिवार को महेश के पुत्र अखिलेश की बुखार के बाद मौत हो गई थी। बच्चे की मौत और परिवार के अन्य सदस्यों के भी बीमार होने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में कैंप कर रही है। शनिवार को टीम ने टोले के प्रत्येक परिवार का डोर-टू-डोर सर्वे किया। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ खून के नमूने भी एकत्र किए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल टोले में किसी अन्य परिवार के प्रभावित होने की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य टीम गांव में निगरानी बनाए हुए है और लोगों को जरूरी दवाएं भी वितरित की जा रही हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि एहतियातन गांव में लगातार स्वास्थ्य टीम लगाई गई है। घर-घर सर्वे कर लोगों की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई नया परिवार बीमारी से प्रभावित नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें