फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर धुंध : वाहन भिड़े, देवर-भाभी समेत तीन घायल

Sat, 23 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
हाईवे के किनारे कूड़ा जलाने के बाद उठे धुंआ के चलते अंधेरा छा गया और ट्रेलर,स्कार्पियों में टक् - फोटो : Archive
विज्ञापन
जोकवा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के फाजिलनगर के पिपरा रज्जब के सामने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हाईवे पर स्कार्पियो और ट्रेलर की टक्कर हो गई। इसकी वजह हाईवे के किनारे जल रहे कूड़े से धुआं निकलना बताया था रहा है। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो पलट गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार देवर, भाभी और चालक घायल हो गए।
विज्ञापन

मठिया भोकरिया के गोविंद यादव (35), उनकी भाभी भीमा यादव (30) पत्नी अभिनंदन, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जमुआन गांव निवासी डबलू (27) स्कार्पियो से कुलकुला स्थान के पास रिश्तेदारी में जा रहे थे। पिपरा रज्जब के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से टक्कर हो गई और स्कार्पियो डिवाइडर पर पलट गई। राहगीरों की मदद से घायलों को निकाल कर लोगों ने फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिकी इलाज के बाद देवर,भाभी की हालत गंभीर बताते हुए डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। गोविंद यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।
चालक डबलू ने बताया कि हाईवे के किनारे रखे कूड़ा को जलाया जा रहा था। इससे धुआं निकलने के चलते कुछ भी दिखाई नहीं दिया और सामने से आ रहे ट्रेलर से स्कार्पियो टकरा गई। जहां हादसा हुआ है, वहां पर करीब तीन किमी (काजीपुर से पिपरा रज्जब) तक एक ही लेन से वाहनों का आवागमन हो रहा है। हादसे के चलते करीब आधे घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप रहा। सूचना मिलने पर तुर्कपट्टी पुलिस पहुंची और वाहनों को किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया। थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि धुआं के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें