जबही दयाल में एपी बांध के ठोकर का निरीक्षण करते एसडीएम व तहसीलदार व अन्य।संवाद
तमकुहीरोड। बाढ़ खंड विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। एक्सईएन एमके सिंह और एई दीपतरन सिंह ने कटान स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव वालों को सतर्क रहने काे कहा। एसडीएम कुणाल गौरव ने भी ग्रामीणों को पशुओं को ऊंचे स्थान पर रखने को कहा। किमी 3.500 और किमी 4.000 पर बने दो ठोकरों का अग्र भाग 25-25 मीटर धंस गया है। इन ठोकरों के साथ बांध पर भी कटान का खतरा है। पुराने बोल्डर से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अभियंता रात में भी बांध की चौकसी कर रहे हैं। एसडीओ दीपरतन सिंह ने बचाव कार्य की पुष्टि की।
संभावित खतरे और बचाव कार्य : गंडक नदी का डिस्चार्ज शुक्रवार से लगातार बढ़ रहा है। दो साल पहले करोड़ों रुपये की लागत से बने ये ठोकर अब तेज बहाव के कारण कटान की जद में हैं। बैक रोलिंग ने भी इन्हें प्रभावित किया है। बाढ़ खंड के जेई रमेशधर दुबे, सुनील यादव और रामचंद्र प्रसाद सहित सभी अभियंता बचाव कार्य में जुटे हैं। बारिश के बीच भी ठोकरों को सुरक्षित बनाने का काम चल रहा है।