फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेट्रोल पंप पर यात्रियों से भरी एसी बस की छत से उठीं आग की लपटें, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान उठा धुंआ
विज्ञापन


बिहार से दिल्ली जा रही थी यात्रियों से भरी बस, पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
सपहा। फाजिलनगर क्षेत्र के महुअवा स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर शाम तेल भरवाने पहुंची यात्रियों से भरी एसी बस की छत पर अचानक आग लग गई। बस से धुआं उठता देख पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। पेट्रोल पंप कर्मचारियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार, बिहार से यात्रियों को लेकर एक एसी बस दिल्ली जा रही थी। रास्ते में चालक बस लेकर फाजिलनगर क्षेत्र के महुअवा स्थित कॉयल्टी पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने पहुंचा। इसी दौरान अचानक बस की छत से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। यह देख पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों और लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बस में सवार यात्रियों में भी चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


आग की गंभीरता को देखते हुए पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के दौरान बस में आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से स्थिति संभल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


पटहेरवा थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें