झंडे को सलामी देते एसपी। स्रोत-सोशल मीडिया
कुशीनगर। पुलिस लाइंस में रविवार को पुलिस झंडा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी केशव कुमार ने तिरंगे को सलामी देने के बाद मौजूद पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी संदेश को पढ़कर सुनाया।
एसपी ने कहा कि पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखें, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। निष्पक्ष तरीके से काम करें और जनता के बीच जाएं, लोगों से जुड़ाव रखे। लोगों को कोई शिकायत करने में पुलिस के पास आने में थोड़ा संकोच न करना पड़े या किसी तीसरे की मदद न लेनी पड़ी।
लोगों से जितनी अधिक कनेक्टिविटी रहेगी। उतनी ही अच्छी पुलिसिंग होगी। इसके अलावा थानों व पुलिस चौकियोंं पर भी झंडा दिवस मनाया गया।