फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणी नदी हादसा:घर से नहाने निकले थे 11 बच्चे- नदी में 5 डूबे, 3 बचाए गए; 2 की तलाश में SDRF

Sat, 13 Jun 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

रामपुर बरहन गांव के भवानीपुर टोला निवासी शिवम (13) पुत्र सुखराज यादव और पवन (13) पुत्र विजय यादव सुबह शुक्रवार सुबह गांव के ही नौ अन्य हमउम्र बच्चों के साथ नारायणी नदी के लक्ष्मीपुर घाट पर स्नान करने गए थे। सुबह करीब 11 बजे स्नान के दौरान शिवम और पवन के अलावा आदित्य (12), लल्लू (11), सत्या (13) डूबने लगे।
विज्ञापन
नदी में डूब बच्चों की तलाश करतीं एसडीआरफ़ की टीम व जुटी लोगों की भीड़।संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणी नदी के लक्ष्मीपुर घाट पर शुक्रवार सुबह नहाते समय पांच किशोर गहरे पानी में चले गए। सभी बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन गांव के भवानीपुर टोला के रहने वाले थे। वहां मौजूद दो मजदूरों ने तीन किशोरों को तो बचा लिया पर दो को नहीं निकाल पाए। एसडीआरएफ ने भी करीब दो घंटे सर्च अभियान चलाया पर पता नहीं चला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामपुर बरहन गांव के भवानीपुर टोला निवासी शिवम (13) पुत्र सुखराज यादव और पवन (13) पुत्र विजय यादव सुबह शुक्रवार सुबह गांव के ही नौ अन्य हमउम्र बच्चों के साथ नारायणी नदी के लक्ष्मीपुर घाट पर स्नान करने गए थे।

सुबह करीब 11 बजे स्नान के दौरान शिवम और पवन के अलावा आदित्य (12), लल्लू (11), सत्या (13) डूबने लगे। साथ में स्नान कर रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो पास में काम कर रहे कुछ मजदूर पहुंचे गए। उनमें से दो मजदूरों रामअशीष और रामकिशुन ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी और आदित्य, लल्लू व सत्या काे बाहर निकाल लाए पर शिवम और पवन का पता नहीं चला।

सूचना मिलने पर बच्चों के परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर जुट गए।
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। पानी का तेज बहाव होने के कारण पुलिस ने लोगों को नदी में जाने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंची। टीम ने करीब दो घंटे किशोरों की तलाश की पर पता नहीं चला। शाम को सर्च अभियान बंद कर दिया। बताया गया कि सुबह फिर तलाश की जाएगी। संवाद

एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया पर डूबे बच्चों का पता नहीं चला। सुबह फिर तलाश की जाएगी: जयंत कुमार, सीओ तमकुहीराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें