पडरौना। पडरौना के अलावा हाटा, कसया और रामकोला क्षेत्र के पांच ग्रामीण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। इस निर्माण कार्य पर 86.08 लाख रुपये खर्च होंगे। लागत धनराशि की प्रथम किस्त 1.6 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। सड़क निर्माण कार्य के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। यह निर्माण कार्य तीन माह में पूरा लिया जाएगा। विभाग की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता इंजिनियर सूर्य प्रकाश ने बताया कि पडरौना क्षेत्र के गांगरानी गांव निवासी अदालत सैनी के घर से कल्पनाथ जायसवाल के घर तक, हाटा क्षेत्र के कछुइयां जुनोबी गांव निवासी हरेंद्र के घर से मुख्य मार्ग तक और खड्डा गांव निवासी बीरेंद्र प्रसाद के घर से छठ घाट तक, कसया क्षेत्र के मैनपुर गांव के कुशवहा टोला के काली मंदिर से शिव मंदिर तक और रामकोला क्षेत्र के परसौनी टोला निवासी रविंद्र राजभर के घर से हरिलाल राजभर के घर तक आरसीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रथम किस्त जारी कर दिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह सभी निर्माण कार्य आगामी तीन माह में पूरा करा लिए जाएंगे।