फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में पांच लोग घायल

Mon, 18 Aug 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। चौराखास थाना क्षेत्र बड़हरा चौराहे के पास आमने-सामने हुए दो बाइकों के टक्कर में पति पत्नी सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को दिन के दो बजे कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव पिपरहिया निवासी गुड्डू अंसारी (28) अपने पत्नी नरगिस के साथ बाइक से अपने रिश्तेदारी जा रहे थे कि फाजिलनगर बाघौचघाट मार्ग पर चौराखास थाना क्षेत्र के बड़हरा चौराहे के पास तेज गति आ रहे बाइक चालक से टकरा गए। इस घटना में पति पत्नी तथा दूसरे बाइक पर बैठे इरफान (25), तौफीक (22) तथा कमरुद्दीन पुत्र सुभान अंसारी 26 वर्ष सभी निवासी बेलवा थाना चौराखास गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें