फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर से लापता मासूम का 22 घंटे बाद नहर में मिला शव

Mon, 18 Aug 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा से शनिवार की शाम को गायब ढाई वर्षीय विराट का शव रविवार की शाम 22 घंटे बाद नहर में मिला। पुलिस और गांववालों की मदद से शव को पानी से निकाला गया। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का केस भी रविवार को दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन तैयार नहीं थे, लेकिन करीब एक घंटे बाद एसओ के समझाने के बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस ने भेज दिया। मौत की सूचना पर घर में चीख पुकार मची रही। शनिवार की शाम करीब छह बजे राकेश गुप्त का ढाई वर्षीय पुत्र विराट अचानक लापता हो गया। परिवारीजनों ने आसपास के हर घर और गली में देर रात तक तलाश की, लेकिन मासूम का कहीं कोई पता नहीं चल पाया।
रविवार को पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर मासूम की तलाश शुरू कर दिया। रविवार की शाम को पुलिस और गांव के लोग घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर नहर में तलाश कर ही रहे थे कि एक किनारे विराट का शव मिला। पुलिस पानी से शव को बाहर निकलवाया। परिजन शव को पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिए। एसओ आलोक यादव के काफी समझाने के बाद परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम करने के लिए जाने दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें