कसया। सीओ कसया कुंदन सिंह के नेतृत्व में नगर के पडरौना मार्ग पर एक मकान में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के मामले का भंडाफोड़ किया। मौके से तीन महिलाओं समेत पांच लोगोंको को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। उसके आधार पर देह व्यापार की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कसया नगर के एक मकान में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। पुलिस टीम ने छापा मारा और मौके से संदिग्ध परिस्थितियों में पांच लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रवींद्र राय और नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के मुन्ना अंसारी शामिल हैं, जबकि तीन महिलाएं भी हिरासत में ली गई हैं।
पुलिस के अनुसार, बरामद आपत्तिजनक वस्तुओं के आधार पर देह व्यापार से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है।
छापेमारी टीम में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव, महिला कांस्टेबल शैलजा तिवारी और शिवानी दुबे समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई हैं। मौके से तीन महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। देह व्यापार की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रहीं है। जांच पड़ताल में तथ्यों के आधार पर मकान को भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियां नहीं होने दी जाएंगी।