फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुंभ से लौटीं पांच बसें, दूर होगी लोगों की परेशानी

Mon, 17 Feb 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भेजी गईं पांच बसें लौट आईं। उन्हें लोकल रूट पर संचालन शुरू करा दिया गया है। इससे सहालग के दौरान यात्रा के लिए परेशान यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। पडरौना डिपो के बेड़े में निगम की 29 बसें हैं। इन सभी बसों को प्रयागराज महाकुंभ में बसें भेज दी गईं थीं। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गाजियाबद डिपो से 40 बसें और मंगाई थीं, जिन्हें यात्रियों की भीड़ नियंत्रित होने के बाद वापस कर दी गईं। इसके बाद बसंत पंचमी के बाद से डिपो की सभी बसों को प्रयागराज भेज दिया गया। इसके कारण लोकल रूट पर आवागमन करने वाले लोगों को आवागमन के लिए परेशान हो गए। डिपो के अलावा अन्य डिपो की तरफ से संचालित अनुबंधित बसों से ही लोग यात्रा करनी पड़ रही थी। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसें कम पढ़ जा रही थीं। सहालग के दौरान बढ़े हुए यात्रियों का लाभ प्राइवेट बस चालक उठा रहे थे। अब प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई है, जिससे प्रयागराज जाने वाली पांच बसों को लोकल रूट पर ही संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए निगम की ओर से आई हुई सभी बसों को अलग-अलग रूट पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें