फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन
नेहरू युवा केंद्र की ओर से कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। नेेहरू युवा केंद्र की ओर से आठ किलोमीटर का फिट फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के गाजीपुर इंटर कॉलेज के छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक धनंजय चौरसिया एवं राष्ट्रीय स्वयंसेविका जुलेखा जहां अंसारी की ओर से गाजीपुर इंटर कॉलेज के छात्रों के साथ फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। इसमें 80 छात्रों ने आठ किलोमीटर की दौड़ लगाई। कॉलेज के शिक्षक हरिकेश सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान संवरू यादव, हरिकेश कुशवाहा, केडी सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।