फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पनियहवा में बनेगी मछली मंडी, अधिकारियों ने देखी जमीन

Fri, 29 Aug 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। नगर पंचायत छितौनी के पनियहवा में बृहस्पतिवार को मछली मार्केट की स्थापना के लिए राजस्व विभाग और नगर प्रशासन की टीम सक्रिय नजर आई। टीम ने कई जगहों पर जाकर जमीन का निरीक्षण किया और मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

पनियहवा क्षेत्र अपनी चेपुआ मछली के लिए मशहूर है। यहां सड़क किनारे बने ढाबों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और मछली का स्वाद लेते हैं। यही वजह है कि क्षेत्र की पहचान मछली प्रेमियों के लिए एक खास ठिकाने के रूप में बन गई है। पर्यटकों की बढ़ती भीड़ और स्थानीय लोगों की सुविधा मिलेगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम खड्डा रामवीर सिंह, नगर पंचायत छितौनी के चेयरमैन अशोक निषाद और ईओ अखिलेश यादव समेत राजस्व विभाग की टीम पनियहवा पहुंची। टीम ने बाजार के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश की और कई स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसडीएम रामवीर सिंह ने कहा कि कई स्थानों को देखा गया है। राजस्व और नगर निकाय की टीम मिलकर बैठक करेगी और सबसे उपयुक्त भूमि का चयन किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि मछली मार्केट बनने से स्थानीय व्यापारियों को रोजगार का अवसर मिलेगा और पनियहवा आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें