फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पराली जलाने से फैली आग, तीन एकड़ गन्ने की फसल राख

Sat, 08 Nov 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ रायगंज गांव के सरेह में शुक्रवार दोपहर को पराली जलाने से लगी आग ने करीब तीन एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल को जलाकर राख कर दिया। तेज हवा के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि किसान कुछ समझ ही नहीं पाए और देखते ही देखते पूरे खेत में खड़ी गन्ना फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पास के खेत में कुछ लोगों द्वारा पराली जलाई जा रही थी, जिसकी चिंगारी हवा के तेज झोंकों के साथ गन्ने के खेत में पहुंच गई। अचानक उठी लपटों ने शिला देवी, ज्ञानती देवी, लीलावती देवी के खेत को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बाल्टी, ड्रम और पाइप के सहारे आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सूखी फसल और तेज हवाओं के कारण आग बेकाबू हो गई।
सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक लगभग तीन एकड़ से अधिक गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें