फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जलकर राख

Thu, 08 May 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में अज्ञात कारणों से मंगलवार की रात आग लग गई। इसमें रखे जरूरी कागजात जल कर राख हो गए। आग लगने की सूचना बुधवार को सुबह प्राप्त हुई जब कार्यालय खोलने के लिए चपरासी पहुंचा। उसने तत्काल इसकी जानकारी कर्मचारियों को दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। विभागीय कर्मचारियों में चर्चा है कि घटना को किसी साजिश के तहत तो अंजाम नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

कार्यालय खोलने के लिए रोज की तरह बुधवार की सुबह जब चपरासी पहुंचा तो अंदर से धुआं निकलता देख दंग रह गया। ताला खोला तो अंदर रखी सभी फाइलें जल रही थी। इससे अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी चपरासी ने कार्यालय के अन्य कर्मचारियों को दी। आग लगने की सूचना पर बाबू इम्तियाज अहमद पहुंचे तो देखा कि रिकाॅर्ड रूम में रखी गई पुरानी फाइलें लगभग 90 प्रतिशत जल कर राख हो गईं थी, जिसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
बाबू ने बताया कि रिकॉर्ड रूम के अंदर रखे बक्से और अलमारी को खोल कर नहीं देखा गया है कि उसमें रखे कागजात सुरक्षित है या नहीं, लेकिन उसके बाहर रखे सभी कागजात जलकर राख हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी है, इसका पता नहीं चल पा रहा है। अधिशासी अभियंता कसया मौजूद नहीं है। एक्सईएन सूचना के बाद भी दोपहर तक नहीं पहुंचे थे। वहीं एसई प्रदीप वर्मा ने बताया कि मैं वाराणसी उर्जा मंत्री की मीटिंग में आया हूं, फोन से इसकी जानकारी मिली है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें