उजारनाथ। पटहेरवा क्षेत्र के गांव अमरवा बुजुर्ग में पानी का मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी फाजिलनगर परिवार के लोग ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात विमला देवी (40) पत्नी बच्चा चौहान अपने पोखरे पर लगे पानी के मोटर को चालू करने घर पोखरे पर गई थी। उसने जैसे ही मोटर चालू किया करंट की चपेट में आने से वहीं गिर कर अचेत हो गई। आवाज सुनकर पोखरे के पास सो रहे घर के अन्य सदस्यों ने उसे किसी तरह वहां से हटाया और सीएचसी फाजिलनगर लेकर चले गए। स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है।