राजपुर बगहा में आग लगने की सूचना पर जुटी लोगो की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीरोड। राजपुर बगहा के कचहरिया टोला में सोमवार शाम झोपड़ी में आग लग गई। हवा तेज होने से आग की लपटों ने शीघ्र ही आसपास की दो और झोपडि़यों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर आई पुलिस और अग्निशमन टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर ग्राम सभा के कचहरिया टोला में सोमवार की शाम करीब पांच बजे सच्चा यादव की झोपड़ी में किसी वजह से आग पकड़ ली। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर पास उदयभान निषाद और हरेराम यादव की झोपड़ी को भी अपली आगोश में ले लिया। जब तक आग बुझाई जाती, झोपड़ी में रखा राशन समेत अन्य सामान नष्ट हो गया। आग लगने की सूचना पर आए प्रभारी राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता व हलका लेखपाल राजन राय ने आग लगी से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही। संवाद
राजपुर बगहा में आग लगने की सूचना पर जुटी लोगो की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया