तमकुहीराज में मौलाना सलीम की प्रतीकात्मक पुतला फूंकते हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता।स्रोत-सोशल
- फोटो : लहरपुर में बरामद हुए गैस सिलिंडर व मौजूद एसडीएम व अन्य अधिकारी।
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कस्बे में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिहार में सभा के दौरान मौलाना सलीम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। पुतला जलकर विरोध जताया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बजरंग दल समेत अन्य हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने कस्बा में जुलूस निकाला। ओवरब्रिज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मौलाना सलीम का पुतला जलाया। इस दौरान जय श्रीराम और वंदे मातरम का जयघोष कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के गोरख प्रांत के अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या व्यक्ति के परिवार के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। इससे समाज में वैमनस्य फैलता है।कार्यकर्ताओं ने मौलाना सलीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान विनय यादव, ज्वाला पटेल, विश्वजीत खरवार, चन्द्रशेखर साहनी, सुनील भारती, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।