आग में जलता सामान। स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के विश्वकर्मा चौराहे पर शनिवार की शाम एक किराने की दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
जगदीश भारती निवासी बाजुपट्टी, थाना जटहा बाजार, विश्वकर्मा चौराहे पर झोपड़ीनुमा गुमटी में किराना की दुकान चलाते हैं। दुकान में किराना, पान-मसाला, गुटखा समेत डीजल और पेट्रोल भी रखा हुआ था। शनिवार शाम करीब 6:45 बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग भड़क उठी। पेट्रोल-डीजल की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय दुकानदारों ने सूझबूझ और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।