पटहेरवा। क्षेत्र के रजवटीया गांव स्थित मंदिर के पास एक दुकान में चोरी हो गई। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रजवटीया गांव निवासी सफीक गांव के सामने हाइवे किनारे दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात उसके दुकान में अज्ञात चोर ने करीब तीन हजार का सामान चोरी कर लिया।