फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चीनी मिल पर पेराई सत्र की तैयारी तेज, मशीनों का परीक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवरही चीनी मिल में 2026-27 पेराई सत्र की तैयारियां तेज, ट्रायल शुरू
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-2027 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मशीनों का परीक्षण भी शुरू हो गया है। गन्ना विभाग ने किसानों के लिए 33 क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं।
किसानों को चीनी मिलों पर गन्ना गिराने हेतु पर्ची वितरण प्रारंभ हो चुका है। चीनी मिल और गन्ना विकास समिति इन केंद्रों पर स्वचालित कांटे लगा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य अगले तीन-चार दिनों में संपन्न हो जाएगा। सेवरही एक गन्ना बाहुल्य क्षेत्र है। यहां बीस हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर गन्ने की खेती होती है। पिछले साल मिल ने 128 दिन में 72.73 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल अर्नब तूफान और एपी बांध टूटने से गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। इसके बावजूद इस साल भी अच्छी उपज की संभावना है। चीनी मिल प्रशासन और गन्ना विकास समिति नए पेराई सत्र की तैयारियों में जुटे हैं। गन्ना उप महाप्रबंधक पशुपतिनाथ शाही ने बताया कि चीनी मिल चालू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें