पिपरा कनक। गांव के चौराहे से घर जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल की रही है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा कनक के टोला मठिया निवासी इमाम हसन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 12 अप्रैल की रात करीब आठ बजे वे पिपरा कनक चौराहे से सामान खरीद कर घर जा रहे थे। अभी धुसवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि शाहिद और फैयाज कुछ युवकों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट के मामले में दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।