फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर चार पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Feb 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के रजवटिया गांव निवासी चार लोगों पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रजवटिया के बलिराम सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया कोर्ट में वाद दाखिल कर बताया कि 17 दिसंबर की रात वे अपने दरवाजे पर थे। उसी दौरान पड़ोसी पारस सिंह नशे में धुत्त होकर आए और उन्हें अपशब्द बोलने लगे। मना करने पर धमकी देते हुए घर चले गए। कुछ देर बाद वे परिवार के अन्य लोगों के साथ आकर मारपीट करने लगे। जब जान बचाने के लिए घर में वे भागे तो आरोपी घर में घुसकर उन्हें और घर की महिलाओं के साथ मारपीट कर घर में तोड़फोड़ किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी पारस सिंह निवासी रजवटीया, रिंकू सिंह, विनीत सिंह निवासी बसंतपुर थाना पटहेरवा व राजेश सिंह निवासी बभनौली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध ने थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें