फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में पिता समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के गरथवलिया गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सौतेले रिश्तों में चल रहे लंबे विवाद के बीच पिता समेत चार लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गरथवलिया निवासी कृष्णचंद पुत्र रामकरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मां की मृत्यु के बाद उसके पिता ने करीब पांच वर्ष पूर्व दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि इसके बाद से ही उसे और उसके भाई को अलग कर दिया गया, और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
पीड़ित के अनुसार, 23 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे उसके पिता रामकरन, भाई अच्युतानंद, रेनू पत्नी रामकरन तथा विनय निवासी पचपोखरी एकजुट होकर उसके घर पहुंचे। सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसे दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे, घूंसे और लात से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावर उसकी बाइक भी अपने साथ ले गए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें