दुदही। बिजली निगम रविवार को बिजली कनेक्शनों की जांच की। गौरी जगदीश, भागरा टोला और इन्नर पट्टी क्षेत्र में लगे स्मार्ट मीटर से बायपास कर बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
दुदही उपकेंद्र के अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने बताया कि उपभोक्ताओं के घर लगे स्मार्ट मीटर की रियल टाइम निगरानी मुख्यालय स्तर से की जा रही है। जैसे ही कोई उपभोक्ता मीटर के साथ छेड़छाड़ या उससे बायपास करने की कोशिश करेगा, सिस्टम तुरंत अलर्ट भेज देता है।
उन्होंने बताया कि रविवार को बिजली निगम की तरफ से हुई जांच अभियान में घर लगे स्मार्ट मीटर से बायपास कर बिजली करते पांच उपभोक्ता मिले हैं। उनका बिजली कनेक्शन काटते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। संवाद