रामकोला। थाना क्षेत्र के नेबुआ नौरंगिया मार्ग स्थित खोटही परसिया गांव के पास 19 नवंबर की शाम 7:30 बजे गोरखपुर से आ रहे बाइक सवार पचफेडा निवासी युवक बाइकों की टक्कर में घायल हो गए थे। मौजूद लोग उन्हें कप्तानगंज सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
आदित्य मिश्र ने बताया कि उनके चाचा दिग्विजय नाथ मिश्रा बाइक से गोरखपुर से वापस घर आ रहे थे। बाइक सवार सुरेश विश्वकर्मा निवसी पिपरा माफी ने उन्हें ठोकर मार दिया।