फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी निवासी अजय उर्फ अजय कुमार पुत्र हरिकिसुन पर कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। एसपी के आदेश पर विशुनपुरा थाने में धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और पासपोर्ट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव की तहरीर के अनुसार बैकुंठपुर निवासी अजय उर्फ अजय कुमार पुत्र हरिकिसुन ने पहले कक्षा आठ के स्थानांतरण प्रमाणपत्र में दर्ज जन्मतिथि 15 अगस्त 1988 के आधार पर पासपोर्ट बनवाया। इसके बाद कक्षा 10 की मार्कशीट में जन्मतिथि बदलकर दूसरा पासपोर्ट बनाया। शिकायत मिलने पर कक्षा आठ के स्थानांतरण प्रमाणपत्र के पंजीकरण क्रमांक 363 का सत्यापन कराया गया तो उसमें अजय कुमार के बजाय पश्चिमी चंपारण के घघहा निवासी नीतू कुशवाहा पुत्री लालसा का नाम दर्ज मिला। दस्तावेज के कूटरचित होने की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें