फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो युवकों पर मारपीट पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे की मंगल की बाजार में मंगलवार की रात में कार खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें पुलिस ने राजू कुमार कसौधन की तहरीर पर दो युवकों पर मारपीट और कार क्षतिग्रस्त करने का प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन


नगर के वार्ड नंबर दो के 31 वर्षीय राजू कुमार कसौधन और कुछ युवकों से कार खड़ा करने को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें राजू की कार समेत दो अन्य कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी और राजू का सर फट गया था। इसको लेकर राज ने पुलिस को तहरीर दिया था। मंगल बाजार के सटे कुर्मी टोला निवासी सूरज चौधरी और अनुज प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज किया है। कस्बा चौकी प्रभारी सौरव द्विवेदी ने बताया कि दो युवकों पर मारपीट और कार को क्षतिग्रस्त करने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें